Tuesday, March 24, 2026

विधानसभा चुनाव में क्षत्रिय राठौर समाज से नहीं बनाए गए प्रत्याशी, समाज में आक्रोश, दी चेतवानी

कोरबा .क्षत्रिय राठौर समाज को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव मे दोनों राष्ट्रीय दल भाजपा और कांग्रेस दोनों राष्ट्रीय पार्टी के द्वारा समाज को उपेक्षित किया गया छत्तीसगढ़ राज्य में जांजगीर जिला शक्ति जिला रायगढ़ जिला कोरबा जिला बिलासपुर जिला और अन्य जिलों में राठौर समाज का राजनीति प्रभाव है राठौर समाज हर समाज के साथ खड़ा रहता है 2023 विधानसभा चुनाव में दोनों राष्ट्रीय पार्टी राठौर समाज को प्रत्याशी नहीं बनाएं राठौर समाज के कोरबा युवा जिला अध्यक्ष अजय राठौर ने कहां है कि हमारे समाज दोनों दल को हर चुनाव में सहयोग करता है छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में राठौर समाज की उपेक्षा करना आने वाले विधानसभा चुनाव समाज का विरोध का सामना करना ना पड़ जाए.राठौर युवा जिला अध्यक्ष अजय राठौर ने इस विषय पर रोज व्यक्त किया है।