दुर्ग/रायपुर. कुम्हारी टोल प्लाजा के पास कर्मचारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी. स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा कि इस हादसे में 16 लोग घायल हैं. इनमें तीन गंभीर घायलों को एम्स रायपुर भेजा गया है. बाक़ी घायलों को दुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा.इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और बचाव कार्य में जुट गई है. मौके पर जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौजूद हैं. वहीं सीएम विष्णुदेव साय ने शोक जताते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि दी है.
बताया जा रहा कि यह हादसा कुम्हारी में खपरी रोड पर मुरुम खदान में हुआ है. केडिया डिस्टलरी के कर्मचारी प्लांट से बस में सवार होकर लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ है. बस में 40 लोग सवार थे. सभी घायलों को रायपुर और दुर्ग अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
हादसे में इनकी हुई मौत
- कौकिया बाई निषाद उर्फ सत्या पति हगरू निषाद, रामनगर कुम्हारी
- राजू राम ठाकुर,
- त्रिभुवन पाण्डे
- मनोज ध्रुव
- मिकू भाई पटेल
- कृष्णा, केनाल रोडे खुर्सीपार
- रामविहारी यादव, शास्त्रीय नगर भिलाई
- कमलेश देशलहरे पिता तुलसीराम देशलहरे सेक्टर-4 भिलाई
- परमानंद तिवारी चरोदा
- पुष्पा देवी पटेल पिता फूलचंद पटेल खुर्सीपार
- शांतिबाई देवांगन पति विहारी लाल देव
- सव्यनिशा पति अभय, रामनगर कुम्हारी
- अमित सिरहा, शंकर नगर दुर्ग
- गुरमित सिंह ड्राइवर











