कोरबा। कोरबा के पूर्व महापौर और संसदीय सचिव लखन लाल देवांगन पर भाजपा ने एक बार फिर भरोसा किया है। और उन्हें कोरबा विधानसभा सीट से बीजेपी का प्रत्याशी बनाया है ।जैसे ही यह जानकारी आम हुई पूर्व महापौर के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई । उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। इसी कड़ी में कोरबा के भाजपा कोसाबाडी मंडल उपाध्यक्ष राजेश सोनी ने बीजेपी का गमछा पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह कोसाबाडी मंडल उपाध्यक्ष राजेश सोनी सहित क्षेत्र के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।








