कोरबा. नौकरी के लिए पिछले 17 दिनों से हड़ताल कर रहे भू-विस्थापितों की मांग को लेकर जब किसी तरह की गंभीरता नहीं दिखाई गई तो आक्रोशित पदर्शन कारियों ने मानिकपुर खदान में उत्खनन और परिवहन का काम बंद करवा दिया। भू-विस्थापितों द्वारा अचानक उठाए गए इस कदम से प्रबंधन में हड़कंप की स्थिती निर्मित हो गई। खदान का काम बंद होने से भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई है। मामले की सूचना मिलते ही मानिकपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास कर रही है,लेकिन भू-विस्थापित माग पूर्ण होने की स्थिती में ही आंदोलन समाप्त करने की बात कह रहे है।







