Saturday, April 18, 2026

तेंदुए ने 3 साल की बच्ची पर किया हमला, माता-पिता के साथ गई थी खेत

गरियाबंद। जिले में तेंदुए के हमले से एक 3 वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दुर्घटना की सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा. घटना छुरा थाना क्षेत्र के ग्राम रक्सी के नवाडीह ग्राम की है.बताया जा रहा है कि, बच्ची अपने माता-पिता के साथ खेत में धान कटाई के लिए गई थी. इस दौरान तेंदुए ने बच्ची पर हमला कर दिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे छुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिफर कर दिया गया है.