Tuesday, July 7, 2026

नन्ही आराध्या की क्लासिकल सेमी क्लासिकल नृत्य कर हासिल किया प्रथम स्थान

भिलाई: कला के माध्यम से ईश्वर को प्राप्त किया जा सकता है। यही कारण है कि संगीत और नृत्य दोनों को साधना की श्रेणी में रखा गया है। छत्तीसगढ़ के भिलाई में नृत्य धाम कला समिति के द्वारा देश राग नामक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें नन्ही आराध्या संतानी गुरु नानक जनरल स्टोर के संचालक पीयूष संतानी की सुपुत्री
ने भाग लिया और क्लासिकल एवं सेमी क्लासिकल दोनों विधाओं में नृत्य प्रस्तुत कर प्रथम स्थान हासिल किया । आराध्या की इस उपलब्धि से गुरु व माता-पिता सहित शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है।