महासमुंद जिले में रेत तस्करों के हौसले काफी बुलंद है । पिछले दिनों रेत चोरों ने भाजपा नेता के ऊपर हमला कर दिया था। जिसके के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है। इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी ने 7 सरपंचों और सचिवों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। यही नहीं जवाब संतोषप्रद नहीं होने पर कार्रवाई की भी बात कही गई है।

आपको बता दे की रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन मामले में जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत बरोन्डाबाजार, मोहकम, खडसा, सेनकपाट, खमतराई, सिरपुर, केडियाडीह के सरपंच को एसडीएम ने नोटिस जारी किया है।

आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ पंचायत राज्य अधिनियम 1993 तथा गौण खनिज नियम 1996 के अंतर्गत ग्राम पंचायत अंतर्गत स्थित शासकीय संपत्तियों की सुरक्षा एवं संवर्धन की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की होती है । लेकिन इन सरपंचों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन सही तरीके से नहीं किया । जिसके कारण ही संबंधित क्षेत्र से खुलेआम अवैध रेत की तस्करी की जा रही है। एसडीएम ने तत्काल सभी सरपंचों को रेत उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने की आदेश दिए हैं । अन्यथा उन्होंने संबंधित सरपंचों पर कार्रवाई करने की बात कही है।











