Thursday, March 12, 2026

गरियाबंद में अश्लील कार्यक्रम पर बड़ी कार्रवाई, आयोजन समिति के 14 सदस्य गिरफ्तार

SDM की गिरफ्तारी क्यों नहीं, गरियाबंद में अश्लील आयोजन कराने वाले 14 पकड़ाएगरियाबंद। जिले में आयोजित एक अश्लील कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आयोजन समिति से जुड़े 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ शांति भंग करने और सार्वजनिक स्थलों पर अश्लीलता फैलाने से संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में देवेंद्र राजपूत (31), गोविंद देवांगन (21), नरेंद्र साहू (38), हसन खान (53), हरदयाल नागेश (50), मुकेश अग्रवाल (40), लाल कृष्ण कश्यप (27), राजेश कश्यप (36), सचिन कश्यप (24), लीलाधर साहू (50), ललित कौशिक (38), विकास यादव (32), जम्बूधर (40) और उमेश यादव (25) शामिल हैं। सभी आरोपियों को देवभोग एसडीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पुलिस का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक मर्यादाओं का उल्लंघन किया गया, जिससे क्षेत्र की कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति बनी। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई की गई है। अब तक लापरवाही के आरोप में तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित किया जा चुका है।

वहीं, मैनपुर एसडीएम तुलसी दास मरकाम के खिलाफ भी आज से जांच प्रक्रिया शुरू की जा रही है। प्रशासन ने साफ किया है कि सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील गतिविधियों और कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।