Wednesday, September 30, 2026

सूरजपुर डबल मर्डर मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: कुलदीप साहू के अवैध घर पर चला बुलडोजर

सूरजपुर:छत्तीसगढ़ के सूरजपुर डबल मर्डर मामले में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के अवैध घर को ध्वस्त करने के लिए बुलडोजर कार्रवाई की है। आज तड़के सुबह नगर पालिका और जिला प्रशासन की टीम ने आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की।

आपको याद दिला दें कि 13 अक्टूबर को कुलदीप साहू ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर प्रधान आरक्षक तालिब शेख की बेटी और पत्नी की नृशंस हत्या की थी, जिससे इलाके में भारी बवाल मच गया था। स्थानीय लोगों ने आरोपी के घर को जमीदोज करने की मांग की थी, जिसके बाद नगर पालिका ने आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा किया था। इस कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद है।