Saturday, April 18, 2026

हाईटेंशन वायर की चपेट में आया युवक:गंभीर रूप से झुलसा, छत से लाइट उतारते वक्त 12 फीट ऊपर से गिरा, अस्पताल में भर्ती

गंभीर रूप से झुलस गए व्यक्ति को जिला अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है।कोरबा जिले में हाईटेंशन वायर की चपेट में आकर एक इलेक्ट्रीशियन बुरी तरह से झुलस गया। वो अपनी छत पर झालर लाइट निकालने के लिए चढ़ा हुआ था। फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला सीएसईबी चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बरपारा कोहड़िया में 44 वर्षीय बृजलाल बरेठ रहता है। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे वो अपने घर की छत पर झालर लाइट निकालने के लिए गया हुआ था। सीढ़ी पर चढ़कर वो लाइट निकालने की कोशिश कर रहा था, तभी 5 फीट ऊपर से गए हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया।