Tuesday, August 4, 2026

पत्नी को 11 बार चाकू मारकर किया लहूलुहान:नशे में पति ने किया अटैक, भाग कर बचाई जान, चेहरे और गर्दन में आई चोंट

बिलासपुर.बिलासपुर में पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ 11 बार वार कर उसे घायल कर दिया। अस्पताल में महिला का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में आरोपी आए दिन घर में झगड़ा करता था। इसी विवाद के चलते उसने चाकू से गर्दन और चेहरे में जानलेवा हमला कर दिया। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

बंधवापारा निवासी संगीता आरक (35) गृहणी है। इसके साथ ही वह लोगों के घर में कामकाज कर अपना परिवार चलाती है। उसका पति विकास आरक (38) बुटीक का काम करता है। वह आदतन शराबी है। सोमवार की रात वह नशे में घर पहुंचा। हमेशा की तरह वह अपनी पत्नी से विवाद करने लगा।