Tuesday, August 4, 2026

दीपका क्षेत्र के सभागार में संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

दीपका .दीपका क्षेत्र के सभागार में संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक दीपका क्षेत्र के महाप्रबंधक माननीय पी रंजन शाह की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में प्रबंधन की ओर से दीपका परियोजनाके महाप्रबंधक,खनन, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक जीएलएन दुर्गा प्रसाद, श्री ईसान पालीवाल प्रबंधक कार्मिक , श्री नासिर, प्रबंधक ,फाइनेंस
एवं श्रम संगठन की ओर से एचएमएस यूनियन से श्री गिरिजा साहू एवं श्री तरुण राहा बीएमएस से रमेश गुरुद्वान एवं रामेश्वर साहू, इंटक से श्री मनोज सिंह एवं रामकुमार कश्यप, एटक से श्री त्रिपाठी एवं सीटू से श्री मनोहर साहू बैठक में शामिल हुए। बैठक में इंसेंटिव के संबंध में चर्चा हुआ। सौहार्दपूर्ण वातावरण में बैठक संपन्न हुई। डस्ट की समस्या एवं श्रमिक चौक से महाप्रबंधक खनन कार्यालय तक रोड को सुधार करने के मुद्दे पर भी चर्चा हुआ, महाप्रबंधक खनन ने आश्वस्त किया की रोड को सुधार किया जाएगा डस्ट की समस्या को भी खत्म करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।