दीपका.25 मार्च 2023 शाम 8 बजे कोयला मज़दूर सभा (एचएमएस) के गेवरा स्थित केंद्रीय कार्यालय में कोयला मज़दूर सभा दीपका क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री माईकल राज आनंद का शोक सभा रखा गया था। दिनांक 23 मार्च 2023 को अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उनका इलाज के दौरान आकस्मिक निधन हुआ था। स्वर्गीय माईकल राज आनंद की आत्मा की शांति के लिए दो मिनिट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
इस सभा में कोयला मज़दूर सभा के केंद्रीय अध्यक्ष श्री रेशम लाल यादव, महामंत्री तरुण राहा, सृष्टिधर तिवारी,रमेश मिश्रा, फैयाज अंसारी, ललित राठौर, अमृत लाल चंद्रा, जी उड्डयन, डी के बसक, ज्ञान सिंह,महेश जायसवाल, ललुआ, नीलेश, सुनील कुमार यादव, शिव कुमार बंजारे, मकशूद, ओम प्रकाश, अभिजीत बापी, अनंत सिंह, बाबू लाल कुर्रे, के के सिंह और दिलीप बहादुर और अन्य कई मजदूर साथी उपलब्ध थे।











