Thursday, March 5, 2026

बदमाशों के हौसले बुलंद: युवक पर सरेराह लोहे के पाइप से किया हमला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी रायपुर में बदमाशों के हौसले काफी बुलंद है। शहर में आए दिन चाकूबाजी, मारपीट और लूट की वारदातें सामने आ रही है। बीते शनिवार की देर रात पुराना बस स्टैंड पर एक बदमाश ने एक अन्य युवक पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया। इस दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।