टीकमगढ़। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ शहर में बेटियां सुरक्षित नहीं है। सड़क छाप मजनू आये दिन सरेराह छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। जिले में एक बार फिर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जहां कोचिंग से लौट रही नाबालिग छात्रा के साथ 4 लड़कों ने छेड़खानी की और उसके गले से सोने की चेन छीन ले गये। इस घटना से लड़की बुरी तरह से दहशत में है। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है।दरअसल, आज करीब 11 बजे अपनी स्कूटी से कोचिंग पढ़कर वापस घर लौट रही नाबालिग लड़की के साथ 4 लडकों ने जबरिया रास्ते में रोककर न केवल छेडखानी की बल्कि उसके गले से सोने की चेन छीन ले गये। इस घटना से लड़की बुरी तरह डर गई। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
परिजनों ने बताया कि लड़की कोचिंग से वापस घर आ रही थी। इस दौरान रास्ते में साहिल खान, अमान खान, मुन्ना खान और एक अन्य लड़के ने स्कूटी की चॉबी निकालकर उसके साथ छेड़खानी की और उसकी चेन छीन ले गये।








