बालोद. पर्रेगुड़ा गांव से करीब 1 किलोमीटर दूर भोला पठार गांव के जंगल में युवती की लाश मिली है. ये लाश संदिग्ध अवस्था में और कई टुकड़ों में मिली है. पेड़ की डाली पर दुपट्टे के फंदे पर युवती की लाश लटकती पाई गई. शव के पास युवती की सेंडल, लेडीस बैग, पानी की बोतल और मोबाईल मिला है.वहीं एक पेड़ की पतली सी डंगाली में दुपट्टे के फंदे से लटकती युवती के सिर के बाल मिले हैं. साथ ही कई टुकड़ों में हाथ और कंकाल इधर-उधर बिखरे पड़े है. जिसे पुलिस ने जांच के बाद सभी अवशेषों को इकट्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. . सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक महीने से युवती घर से गायब थी. जिसे लेकर परिजन ने गुरुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई हुई है.











