Saturday, September 26, 2026

MPs resign: विधानसभा चुनाव जीते बीजेपी सांसदों ने दिया इस्तीफा…अरुण साव, गोमती साय भी शामिल

(MPs resign) दिल्ली/रायपुर. विधानसभा चुनाव जीते बीजेपी सांसदों ने इस्तीफा दे दिए है. जिसमें छग के अरुण साव और गोमती साय भी शामिल है. खबर ये भी है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज शाम दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे.

MPs resign
MPs resign

शनिवार को तीनों राज्यों के सीएम के नाम का ऐलान करेगी बीजेपी

इसी हफ्ते शनिवार को बीजेपी तीनों राज्यों के सीएम के नाम का ऐलान करेगी। कल राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में प्रर्यवेक्षक भेजे जायेंगे। ये पर्यवेक्षक तीनों राज्यों में विधानसभा में अपने नेताओं का चुनाव करने के लिए नवनिर्वाचित विधायकों की बैठकों की निगरानी करेंगे। जिसके बाद विधायक दल की बैठक होंगी। आज कल या कल सुबह तक सभी पर्यवेक्षक के नाम तय कर दिए जाएंगे।