Tuesday, August 4, 2026

नगर निगम ने 300 से अधिक घरों को तोड़ा, अवैध तरीके कर रखे थे अतिक्रमण, खाली कराए गए घर

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते द्वारा आज शहर के चांटीडीह के संजय नगर में अवैध कब्जे को हटाने के लिए 300 मकानों को तोड़ने की कार्रवाई की गई.

इस दौरान स्थानीय लोगों ने नगर निगम का जमकर विरोध किया. अतिक्रमण को लेकर न्यायालय नगर निगम के पक्ष में फैसला दिया था, जिसके बाद स्थानीय लोगों को हटाने का नोटिस नगर निगम द्वारा दिया गया था.

लाख कोशिशों के बावजूद भेजा नहीं हटने के बाद आज नगर निगम का अतिक्रमण अमला पुलिस बल के साथ चांटीडीह पहुंचा. अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की.