कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा से एक जुर्म का अजीबो गरीब सच सामने आया है. यहां भूत ने कातिल को सामने ला दिया. प्रेमिका के भूत ने हत्यारे को सच कबूलने पर मजबूर कर दिया. ऐसा हम नहीं कातिल खुद बोल रहा है कि प्रेमिका की भूत के डर से प्रेमी वह कत्ल का सच कबूला है.दरअसल, ढेलावाडीह के सागौन नर्सरी की सिरपिटी में प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर शव को दफन कर दिया था. कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में मृतिका के कंकाल की जेसीबी की मदद से तलाश की गई.सिरपिटी में 20 मीटर से ज्यादा लंबाई की खुदाई के बाद कंकाल बरामद हुआ. रिसदी की रहने वाली 25 वर्षीय अंजू 8 माह से लापता थी. बताया जा रहा है कि प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर जंगल मे शव को दफनाया था.










