Monday, April 13, 2026

Naxalite surrender: आत्मसमर्पण के बाद माओवादी नेताओं को मिलेगा पुनर्वास

Naxalite surrender बीजापुर/हैदराबाद, 10 अक्टूबर 2025 — माओवादी हिंसा से लंबे समय तक जुड़े रहने के बाद तीन शीर्ष नक्सली नेताओं ने तेलंगाना पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। इन नेताओं ने संगठन की हिंसात्मक विचारधारा से मोहभंग और मारे जाने के डर को आत्मसमर्पण की प्रमुख वजह बताया है।

Andikachar School Teacher Problem: अंडीकछार स्कूल में नहीं हैं इंग्लिश-संस्कृत शिक्षक, 59 छात्र पढ़ाई से वंचित

आत्मसमर्पण करने वालों में शामिल हैं:

  • कुकंती वैंकटैया उर्फ रमेश उर्फ विकास — दक्षिण बस्तर डिवीजन का डिवीसीएम और वरिष्ठ माओवादी नेता, जो 36 वर्षों से संगठन में सक्रिय था।

  • मोमिलिडला वेंकटराज उर्फ राजू उर्फ चंदू — डिवीसीएम और एसीसीएम सदस्य, जिसने 35 वर्षों तक भूमिगत रहते हुए काम किया।

  • तोडेम गंगा सोनू उर्फ सोनी — एससीएम सदस्य और जनता सरकार प्रभारी, जो 21 वर्षों से संगठन से जुड़ी थी।

  • Operation Vermilion: स्क्रैप S-400 मॉडल, स्वच्छता ही सेवा अभियान को दी नई उड़ान

तीनों नेताओं ने आत्मसमर्पण के बाद पुलिस को बताया कि वे अब हिंसा से तंग आ चुके हैं और सामान्य जीवन जीने की इच्छा रखते हैं। इस आत्मसमर्पण को तेलंगाना और छत्तीसगढ़ पुलिस की संयुक्त रणनीति और विश्वास-निर्माण अभियान की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।