Thursday, August 6, 2026

नक्सलियों ने जारी किया धमकी भरा खत, इन 3 लोगों को दी जान से मारने की वार्निंग

नारायणपुर. पूर्व बस्तर डिवीजन (माओवादी) प्रवक्ता नीति ने धमकी भरा प्रेस नोट जारी किया. जिसमें माओवादियों ने लिखा है कि, भाजपा नेता सागर साहू को माइनिग कंपनी की दलाली नहीं करने का आगाह किया गया था. बात नहीं मानने पर मौत के घाट उतारा गया.

इतना ही नहीं आमदई खदान को बंद करने की भी बात लिखी है. साथ ही निको माइनिंग कंपनी में एजेंट का काम करने वाले वैद्यराज, कोमल मांझी, हरी राम मांझी को जनता के सामने जाकर अपनी गलती मानने की चेतावनी दी है. नहीं मानने पर सागर साहू जैसे मौत की सजा देने की बात कही गई है. वहीं लोगों को कंपनी में दलाली नहीं करने की चेतावनी दी है.