Saturday, April 25, 2026

नक्सलियों ने की कांदाड़ी गांव के उपसरपंच की हत्या:जनअदालत लगाकर हथियार से मारा, मोबाइल टावर में भी लगाई आग; सड़क को जगह-जगह से काटा

नक्सलियों ने जगह-जगह पर्चा भी लगाया है।कांकेर जिले के अति नक्सल प्रभावित छोटे बेठिया थाना क्षेत्र के कांदाड़ी गांव के उपसरपंच की नक्सलियों ने बेरहमी से हत्या कर दी है। पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर नक्सलियों ने उपसरपंच को जन अदालत लगाकर मौत के घाट उतार दिया। एसपी दिव्यांग पटेल ने घटना की पुष्टि की है।

इसके अलावा नक्सलियों ने पीव्ही 62 में स्थित मोबाइल टावर में भी आग लगाई है। उन्होंने पीव्ही 62 से संगम जाने वाले मार्ग पर पक्की सड़क को जगह जगह से काट दिया है।

नक्सलियों ने पीव्ही 62 से संगम जाने वाले मार्ग पर पक्की सड़क को जगह जगह से काट दिया है।
नक्सलियों ने पीव्ही 62 से संगम जाने वाले मार्ग पर पक्की सड़क को जगह जगह से काट दिया है।

पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर हत्या

जानकारी के मुताबिक, 29 नवंबर को कांदाड़ी गांव के उपसरपंच रामसू कचलामी को नक्सली घर से उठाकर ले गए थे। नक्सलियों ने उपसरपंच पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर जन अदालत में मौत की सजा सुनाई। जन अदालत में ही उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।

एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि घटना को नक्सलियों ने अंजाम दिया है, लेकिन परिजनों ने डर की वजह से अभी तक थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। हालांकि पुलिस को गांव में जांच के लिए भेजा जा रहा है।

नक्सलियों ने जगह-जगह पर्चा भी लगाया है।
नक्सलियों ने जगह-जगह पर्चा भी लगाया है।

मोबाइल टावर में भी लगाई आग

एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि नक्सलियों ने पीव्ही 62 में मोबाइल टावर में आगजनी की है और संगम जाने वाली सड़क को जगह-जगह से काट दिया है, जिसकी वजह से आवागमन बाधित हो गया है। लगातार हो रही नक्सली वारदातों से ग्रामीणों में काफी दहशत का माहौल है। ग्रामीण अपने खेत जाने में भी डर रहे हैं।

नक्सलियों ने पीव्ही 62 में मोबाइल टावर में आगजनी की है।
नक्सलियों ने पीव्ही 62 में मोबाइल टावर में आगजनी की है।

इलाके में चलाया जाएगा सर्चिंग ऑपरेशन

वहीं एसपी ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज करने की बात कही है। बता दें कि 2 दिसंबर से नक्सली पीएलजीए सप्ताह मनाते हैं। इस बीच नक्सलियों की गतिविधि काफी तेज रहती है और नक्सली बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में रहते हैं, जिसे देखते हुए पुलिस लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।