Wednesday, August 5, 2026

नक्सलियों ने अपने साथी नक्सली को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, पर्ची में बताई हत्या की वजह

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से नक्सली वारदात की खबर सामने आई है. नक्सलियों (Maoists) ने अपने ही साथी (Naxalite) की हत्या कर दी है. नक्सलियों ने अपने साथी मानू दुग्गा की गोली मारकर हत्या की और उसके शव को जंगल में फेंक दिया. नक्सली का शव केसोकोडी के गांव के मुख्य मार्ग में पड़ा हुआ मिला है. साथ ही पर्ची भी बरामद किया गया है. उसकी हत्या नक्सल संगठन की लड़कियों के ऊपर बुरी नजर रखने के चलते की गई है. ये घटना कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र की है.