Wednesday, September 23, 2026

NCC कैडेट्स को उल्टा करके बेरहमी से पीटा:कीचड़ में चल रही ट्रेनिंग, वीडियो वायरल

ठाणे.महाराष्ट्र के ठाणे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि ठाणे कॉलेज में NCC छात्रों की बेरहमी से पिटाई की जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद छात्रों और पेरेंट्स में हंगामा मच गया है।

ठाणे के इस वीडियो में एक व्यक्ति डंडे से कैडेट्स को पीटता दिखाई दे रहा है। - Dainik Bhaskar

इस घटना को कुछ छात्राओं ने चुपके से कैमरे में कैद कर लिया, जिसके बाद ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो ठाणे कॉलेज का बताया जा रहा है।

वीडियो में दिख रहा है कि करीब आठ छात्रों को नीचे सिर करके हाथ के बल उल्टा खड़ा किया गया है। जहां ये खड़े हैं वहां कीचड़ और पानी भरा है। उन्हें एक व्यक्ति डंडे (या रॉड) से बारी-बारी से पीट रहा है। वह छात्रों को इतनी जोर से मार रहा कि उसका खुद का बेलैंस खो रहा है।