NCRB Report 2023: छत्तीसगढ़ में महिलाएं अपनों से सुरक्षित नहीं!… 1213 की आबरू अपनों ने लूटी, 97 परिवार वाले भी शामिल

NCRB Report 2023 : छत्तीसगढ़ की महिलाओं को गौरों से कम और अपनों से ज्यादा खतरा है. ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्योंकि छत्तीसगढ़ में 1213 रेप पीड़िताएं ऐसी हैं जिनके साथ अपनों ने ही दुष्कर्म किया, इसमें दोस्त, परिचित, पड़ोसी, सहकर्मी, ऑन लाईन दोस्ती वाले फ्रेंड समेत अन्य अपने शामिल है. इसमें 97 पीड़िताएं ऐसी है जिसकी आबरू परिवार वालों ने ही लूटी.

NCRB Report 2023

NCRB Report 2023
NCRB Report 2023

ये आंकड़े नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो के है. NCRB Report 2022 की रिपोर्ट कहती है कि छत्तीसगढ़ में कुल 1246 पीड़िताओं के साथ दुष्कर्म हुआ. इसमें 1213 पीड़िताएं ऐसी है जिनके साथ दुष्कर्म पीड़िता के जान-पहचान वालों ने किया. इसमें 97 पीड़िताओं के साथ परिवार के सदस्य ने ही दुष्कर्म किया है.