Tuesday, April 7, 2026

आज आ सकता है NEET 2023 का रिजल्ट:21 लाख छात्रों ने दी थी एग्जाम, NTA शाम तक घोषित कर सकता है परिणाम

नेशनल एलिजिबिलिटी कम इंट्रेस टेस्ट (NEET-UG) 2023 का रिजल्ट आज आने की उम्मीद है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज रिजल्ट जारी कर सकती है। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक NTA ने रिजल्ट की कोई तारीख घोषित नहीं की थी लेकिन 13 जून की शाम तक रिजल्ट आ सकता है।

इस परीक्षा में करीब 20 लाख 87 हजार विद्यार्थी शामिल हुए थे। ये परीक्षा मेडिकल दाखिले के लिए होती है। इसकी परीक्षा 7 मई 2023 को हुई थी। देश के 499 शहरों के चार हजार से ज्यादा सेंटर्स पर इसकी परीक्षा का आयोजन किया गया था। भारत के अलावा 14 अन्य देशों में भी इसका आयोजन किया था। NTA ने पार्लियामेंट्री कमेटी को अपनी रिपोर्ट कहा था कि परीक्षा का परिणाम जून के दूसरे हफ्ते में घोषित कर दिया जाएगा।

इसमें कैटेगरीवाइज परिणाम के साथ ही कैटेगरीवाइज कटऑफ लिस्ट भी जारी की जाएगी। परीक्षा का परिणाम विद्यार्थी तीन साइट्स पर देख सकते हैं।
1. neet.nta.nic.in
2. neetresults.nic.in
3. nta.ac.in