Wednesday, August 5, 2026

इंडियन गैस एजेंसी की लापरवाही: सिलेंडरों के वॉल हुए खराब,अनदेखी से कभी भी हो सकता है भयावह हादसा

कोरबा। कोरबा स्थित इंडियन गैस में एक भारी लापरवाही सामने आई है ।।दरअसल यहां की अधिकांश सिलेंडर के वॉल खराब हो चुके हैं। । बावजूद इसे बदलने के इन डिपो संचालक इन्हीं सिलेंडरों में गैस भर रहे हैं ।।जिन्हे एजेंसी के संचालक लोगो के घर भेज रहे है। जिससे कभी भी हादसा हो सकता है।आपको बता दे कि संबंधित गैस एजेंसी टीपी नगर में स्थित है,,ऐसे में डिपो और एजेंसी संचालक की लारपवाही का खामियाजा अन्य लोग।को भुगतना ना पड़े।

खाना बनाने में अधिकांश घरों में ईंधन के रूप में गैस का उपयोग किया जाता है। गृहणियों को खाना बनाने में आसानी तो होती ही है साथ ही समय की बचत भी होती है । लेकिन कई बार गैस चूल्हा के रखरखाव में लापरवाही बरतने पर मामला गंभीर हो जाता है । आगजनी के अनेक मामले भी सामने आए है,,जिसमे लोगो की मौत भी हुई है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि जहां पर इंडियन गैस एजेंसी स्थित है, वह क्षेत्र टीपी नगर है ।।यह शहर का हृदय स्थल है ।।यहां पर ही शहर की सभी बड़ी प्रतिष्ठान संचालित होती है। ऐसे में अगर लापरवाही के कारण अगर कोई घटना होती है तो बड़े स्तर पर माल के साथ ही जनहानि भी हो सकती है।।

लेकिन हम जो खबर आपको बताने जा रही हैं वह इंडियन गैस के उपभोक्ताओं के लिएअहम है । वह दरअसल तो नगर स्थित इंडियन गैस एजेंसी में रखे सिलेंडर के अधिकांश वॉल खराब हो चुके हैं। जिसे बदलने के बचाए डिपो और एजेंसी संचालक उन्हीं सिलेंडरों को दोबारा रिफिल कर रहे हैं और इनकी घरों में सप्लाई भी की जा रही है।
आपको बता दे कि गोपालपुर स्थित डिपो में गैस को रिफिल किया जाता है। लेकिन जो असावधानी संबंधित बरत रहे है,, व काफी चिंतनीय है।

जाहिर है जर्जर वॉल के कारण कभी भी हादसा हो सकता है लेकिन मामले की गंभीरता को देखने के बजाय सिर्फ अपना फायदा ही सोचना समझ से परे है। बहरहाल इस मामले में संबंधितो को ध्यान देना चाहिए। अन्यथा आने वाले दिनों में शहर में बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।।