सरगुजा. जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोलड़िहा में नवविवाहिता के फांसी लगाने का मामला सामने आया है, जहां मृतिका के परिजनों ने मृतिका के पति, सास और ससुर पर दहेज को लेकर मारपीट कर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
पुलिस के मुताबिक, कल्याणपुर के ग्राम बदौली में रहने वाली 22 वर्षीय यशोदा यादव की शादी 2 मई 2023 को ग्राम कोलड़िहा के विजय यादव के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी. शादी के एक माह बाद ही ससुराल वालों द्वारा मृतिका को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था. दहेज में चारचक्का की मांग ससुराल पक्ष द्वारा की जा रही थी, जिसे लेकर आए दिन मारपीट भी की जा रही थी. वहीं महिला के परिजन 31 दिसंबर को यशोदा को अपने घर ले गए थे. इसके बाद यशोदा का पति और उसके बड़े पिता यशोदा के घर पहुंचे और बातचीत कर लड़ाई झगड़ा नहीं करने की बात कहकर उसे अपने साथ ले आए.









