Wednesday, April 29, 2026

निहाल सोनी के नेतृत्व में कमला नेहरू महाविद्यालय में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान

कोरबा, 05 सितंबर: गुरु को भगवान का दर्जा दिया गया है, और शिक्षक बच्चों को सही मार्ग दिखाते हैं। इसी भावना को संजोते हुए हर वर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर कमला नेहरू महाविद्यालय, कोरबा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकों का सम्मान किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री निहाल सोनी के नेतृत्व में इस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई और उन्हें आदर के साथ सम्मानित किया गया।