Tuesday, April 7, 2026

NMDC स्टील प्लांट से शातिर तरीके से लोहे की चोरी, CISF के जवानों ने एक ही नंबर के दो ट्रकों को पकड़ा

जिले के नगरनार स्थित एनएमडीसी स्टील प्लांट से लोहा चोरी का मामला सामने आया है. प्लांट में शातिर तरीके से प्लान कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा था. सुरक्षा में लगे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने लोहा चोरी सीआईएसएफ के जवानों को चोरी का शक तब हुआ जब माल वाहक ट्रक में लोहा ओवरलोड प्राप्त हुआ. इसके बाद सीआईएसएफ के जवानों ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। इस बीच दोनों ट्रक के चालक मौके से फरार हो गए. एनएमडीसी के सुरक्षा अधिकारियों ने घटना को लेकर नगरनार थाने में एफआईआर दर्ज कराई. मौके पर पंहूची पुलिस ने चोरी में उपयोग हो रहे वाहनों को जब्त कर लिया है.करते हुए एक ही नंबर के दो ट्रकों को पकड़ा है. उसके बाद मामले की सूचना

सीएसपी विकास कुमार ने बताया की मामले की जांच शुरू कर दी गई है. वाहन मालिकों से पूछताछ के साथ ही यह लोहा कहा ले जाया जा रहा था इसकी भी जांच की जा रही है.

बता दें की हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनएमडीसी स्टील प्लांट का उद्धघाटन किया था. उद्घाटन से पहले भी कच्चा लोहा चोरी की घटना सामने आई थी. लेकिन तब एनएमडीसी स्टील प्लांट में प्राइवेट सिक्योरिटी के जवान तैनात हुआ करते थे. पिछले मामले में पुलिस ने गिरफ्तारी की कार्रवाई भी की थी.

नगरनार थाने में दी.