रायपुर.प्रवर्तन निदेशालय(ED) प्रदेश के चर्चित शराब घोटाले की जांच कर रहा है। मंगलवार को इस मामले में पहले से ही जेल में बंद अनवर ढेबर, आबकारी विभाग के अधिकारी ए पी त्रिपाठी, कारोबारी त्रिलोक ढिल्लन, नितेश पुरोहित की रिमांड खत्म हो गई।
ढेबर समेत पहले से ही जेल में बंद चारों आरोपियों की रिमांड को लेकर विशेष अदालत में न्यायाधीश अजय सिंह ने सुनवाई की। दोनों पक्षों के तथ्यों को सुनने के बाद कारोबारी अनवर ढेबर, समेत अन्य को 24 जून तक के लिए फिर से जेल भेज दिया गया है। ढेबर की जमानत मामले में बुधवार को अदालत फिर से सुनवाई करेगी।







