Sunday, October 18, 2026

का मिग-29K फाइटर गोवा में क्रैश, समुद्र के ऊपर उड़ान के दौरान हादसा

नेवी एक मिग 29K विमान के गोवा तट पर क्रैश होने की जानकारी मिली है। नेवी ने बताया कि मिग रूटीन फ्लाइट के तहत समुद्र के ऊपर उड़ान भर रहा था। बेस पर लौटते समय इसमें तकनीकी खराबी आई। इसके बाद पायलट ने खुद को सेफली इजेक्ट कर लिया।

नेवी ने सर्च ऑपरेशन चलाकर पायलट को रेस्क्यू किया, उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। हादसे की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी बनाने का आदेश दिया गया है।