Saturday, September 26, 2026

अफसरों-कर्मचारियों ने BJP को दिए ज्यादा वोट:कांग्रेस को 40768, भाजपा को मिले 43023; 47 विधानसभा क्षेत्रों में दिखी नाराजगी

रायपुर.छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिले बहुमत के बाद कांग्रेस नेताओं ने हार का आकलन शुरू कर दिया है। आंकड़े बताते हैं कि कांग्रेस की सरकार और उनके विधायकों से न केवल जनता, बल्कि अफसर और कर्मचारी भी नाराज थे। इस बात का खुलासा निर्वाचन आयोग के आंकड़ों से हुआ है।

आंकड़ों का आकलन करने पर पता चलता है कि चुनाव में 103753 डाक मतपत्र निर्वाचन आयोग को प्राप्त हुए थे। इनमें से 43023 में बीजेपी के लिए मुहर लगी थी। वहीं 40768 डाक मत-पत्र कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में थे। प्रदेश में बीजेपी को 54, कांग्रेस को 35 और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को एक विधानसभा सीट पर जीत मिली है।

मतदान से पूर्व डाक मत पेटी में अपना वोट डालता कर्मचारी। (फाइल फोटो)
मतदान से पूर्व डाक मत पेटी में अपना वोट डालता कर्मचारी। (फाइल फोटो)

इसके अलावा शेष डाकमत पत्र अन्य पार्टियों और निर्दलीय को भी प्राप्त हुए है। इस विधानसभा चुनाव में अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा 80 वर्ष से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग, दिव्यांग और अनिवार्य सेवा ड्यूटी में लगे मतदाताओं ने डाक मतपत्र के जरिए वोट किया था। डाकमत पत्र डालने वाले मतदाताओं ने बीजेपी के पक्ष में ज्यादा वोट दिया है।

विधानसभा वार डाकमत की जानकारी

विधानसभा कांग्रेस बीजेपी
अभनपुर 402 482
अहिवारा 372 458
अकलतरा 416 287
अंबिकापुर 1041 801
अंतागढ़ 124 229
आरंग 370 344
बैकुंठपुर 296 555
बलौदा बाजार 399 802
बसना 599 803
बस्तर 410 327
बेलतरा 386 733
बेमेतरा 419 416
भानूप्रतापपुर 708 414
भरतपुर सोनहत 359 308
भाठापारा 435 473
भठगांव 396 500
भिलाई नगर 408 437
वैशाली नगर 351 669
तखतपुर 436 683
सीतापुर 444 650
सिहावा 485 421
सारंगढ़ 457 414
सरायपाली 613 497
संजारी बालोद 559 479
सामरी 552 520
सक्ती 469 424
साजा 551 450
रामपुर 449 346
रामानुजगंज 544 467
राजनांदगांव 404 639
राजिम 359 630
रायपुर ग्रामीण 453 543
रायपुर शहर पश्चिम 505 310
रायपुर शहर दक्षिण 251 498
रायपुर शहर उत्तर 263 326
रायगढ़ 482 992
प्रेमनगर 414 545
प्रतापपुर 365 406
पत्थलगांव 564 469
पाटन 591 411
पंडरिया 463 507
पामगढ़ 274 227
पाली-तानाखार 256 285
नवागढ़ 293 301
नारायणपुर 332 272
बीजापुर 165 505
मुंगेली 513 560
मोहला-मानपुर 342 370
मस्तूरी 324 271
बिलाईगढ़ 491 379
बिलासपुर 686 910
बिल्हा 444 407
बिंद्रानवागढ़ 586 337
चंद्रपुर 349 342
चित्रकूट 319 296
दंतेवाड़ा 175 290
धमतरी 644 682
धरमजयगढ़ 540 386
धरसीवां 289 383
डोंडीलोहारा 665 556
मरवाही 353 271
मनेन्द्रगढ़ 242 314
महासमुंद 450 561
डोंगरगांव 534 379
डोंगरगढ़ 489 411
दुर्ग सिटी 833 1255
दुर्ग ग्रामीण 613 648
गुंडरदेही 446 502
लुण्ड्रा 369 440
लोरमी 252 504
लैलूंगा 510 311
कुरुद 476 520
कुनकुरी 684 438
जगदलपुर 585 863
जैजेपुर 271 181
जांजगीर-चापा 445 571
जशपुर 558 343
कांकेर 628 521
कोटा 503 419
कोरबा 570 647
कोंटा 58 42
कोंडागांव 555 581
खुज्जी 353 351
कसडोल 662 620
कटघोरा 384 329
खरसिया 680 407
खल्लारी 418 405
खैरागढ़ 257 181
केशकल 660 689
कवर्धा 679 868

सबसे ज्यादा डाक मत मिले सिंहदेव को

डाकमत में कांग्रेस को वोट भाजपा की अपेक्षा करीबन 22 प्रतिशत कम मिले हैं। लेकिन प्रत्याशीवार इस आंकड़े को देखे तो सबसे ज्यादा डाक मत पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को मिला है। पूर्व डिप्टी सीएम को 1041 डाक मत मिले है। वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल को 591, विजय बघेल 411, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह 639 , संपत अग्रवाल को 803, विजय शर्मा को 868 डाक मत मिले है।