Tuesday, May 12, 2026

11वे वेतन समझौते को लेकर ऑफिसर एसोसिएशन ने लगाई याचिका, एचएमएस के पदाधिकारियों ने जताया कड़ा विरोध

गेवरा.गेवरा एच एम एस के क्षेत्रीय कार्यालय मे दिनांक 01/07/ 2023 को एक आवश्यक मीटिंग रखी गई जिसका मुख्य विषय वेतन समझौता 11 के खिलाफ ऑफिसर एसोसिएशन के द्वारा हाई कोर्ट जबलपुर व बिलासपुर में याचिका दर्ज कराया गया है कि मजदूरों का वेतन ऑफिसर से ज्यादा हो गया है 11 वें वेतन समझौता के खिलाफ याचिका दायर होने की खबर सुनकर मजदूरों के बीच ऑफिसर एसोसिएशन के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है इसी तारतम्य में एचएमएस गेवरा के बहुत से पदाधिकारी एवं सदस्यों ने इस संबंध में नाराजगी जताते हुए कोयला मजदूर सभा ( एचएमएस) के केंद्रीय अध्यक्ष श्री रेशम लाल यादव जी से मुलाकात कर इस विषय में जानकारी जानना चाहे कि 11 वे वेतन समझौता का भुगतान समय पर हो पाएगा या नहीं। तब श्री रेशम लाल यादव जी द्वारा तुरंत टेलीफोन से कोयला मजदूर सभा के केंद्रीय महामंत्री व जे बीसीसीआई मेम्बर श्री नाथू लाल पांडे जी से इस संबंध में चर्चा हुआ और यादव जी ने कहा कि कल दिनांक 03/07/23 दिन सोमवार को हाईकोर्ट बिलासपुर में होने वाली पहली हेयरिंग में अपने एच एम एस के तरफ़ से अच्छा से अच्छा वकील खड़ा किया जाय ताकि इस केस का फैसला मजदूरों के पक्ष में हो। और वकील द्वारा मजदूरों को भी अधिकारियों को मिलने वाली हर सुविधा दिलाया जाये। श्री पान्डेजी ने आश्वासन दिया कि किसी भी परिस्थिति में मजदूरों का वेतन भुगतान रुकेगा नहीं। वेतन भुगतान कराने के लिए मैं पूरी ताकत लगा दूंगा और भुगतान समय पर ही अवश्य होगा। कर्मचारियों का कहना है कि किसी कर्मचारी संगठन ने आज तक ऑफिसरों के वेतन व सुविधाओं का कभी विरोध नहीं किया तो यह ऑफिसर एसोसिएशन हमारे वेतन समझौता का विरोध क्यों कर रहे है ।
कोल इंडिया कर्मचारियों का कहना है कि अधिकारियों को मिलने वाली हर सुविधा मजदूरों को भी दिया जाए जैसे कि
– ऑफिसरों की तरह पीआरपी दिया जाए
– हर ऑफिसर की तरह हर मजदूर को लैपटॉप दिया जाए
– आफिसरो की तरह ग्रेजुएटी 20 लाख भुगतान 0 1/01/ 2017 से रिटायर होने वाले मजदूरों को ग्रेजुएटी का भुगतान किया जाए
– आफिसरो की तरह रिटायरमेंट के बाद 300 दिन का सीक छुट्टी का भुगतान किया जाए
आफिसरो की तरह मजदूरों का भी जमा अर्जित अवकाश 300 दिन किया जाए
-आफिसरो की तरह 15 दिन से बढ़ाकर 60 दिन का लीव एनकैशमेंट किया जाए
आफिसरो की तरह मजदूरों का भी रिटायरमेंट के बाद मेडिकल सुविधा 8 लाख से बढ़ाकर 25 लाख किया जाए
आफिसरो की तरह मजदूरों का भी इंसुरेंस कराया जाए
– मजदूर 25 वर्ष नौकरी करने के बाद ए1 में प्रमोशन पाता है जबकि ऑफिसर 10 से 15 सालों में प्रमोशन लेकर कहां से कहां पहुंच जाते हैं इसी तरह मजदूरों को भी प्रमोशन दिया जाये, मेन पावर बजट का बहाना ना बनाया जाए
मजदूरों का कहना है कि मजदूरों को भी सारी सुविधाएं आफिसरो की तरह प्रदान किया जाए। इस प्रकार कर्मचारियों का ऑफिसर एसोसिएशन के प्रति नाराजगी व गुस्सा बढ़ता जा रहा है