Tuesday, March 3, 2026

उरगा हाटी मार्ग पर हुआ हादसा, पिकअप और कार में भिड़ंत, एक की हुई मौत

कोरबा.उरगा- हाटी मार्ग पर कोडमसरा नाले के निकट शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे पिकअप और कार में जबरदस्त भिड़त हो गई। भिड़त इतनी जबरदस्त थी कि कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क हादसे में कार में सवार की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक की पहचान पुलिस द्वारा की जा रही है।