Thursday, March 19, 2026

संजय सिंह के सस्पेंशन के खिलाफ संसद में रातभर धरना:विपक्षी गठबंधन INDIA ने आज बैठक बुलाई; भाजपा संसदीय दल की मीटिंग में पहुंचे PM मोदी

नई दिल्ली.आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के राज्यसभा से निलंबन के खिलाफ विपक्ष के सांसदों ने मंगलवार की रात भर संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया।

दरअसल, मानसून सत्र के तीसरे दिन मणिपुर हिंसा पर सोमवार को भी संसद के दोनों सदनों में जबरदस्त हंगामा हुआ। दोनों सदन कई बार स्थगित हुए।

लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, ‘सरकार चर्चा को तैयार है।’ उधर विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की मांग पर अड़ा है।

उधर, चौथे दिन संसद की कार्रवाई शुरू होने से पहले BJP संसदीय दल की बैठक के लिए पीएम मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह संसद पहुंच गए हैं।

मानसून सत्र से जुड़े आज के बड़े अपडेट्स ​​​​​​​

  • कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने बुधवार सुबह लोकसभा में मणिपुर के हालात पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया।
  • INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक भी 10.30 बजे है। इसमें मणिपुर मुद्दे पर सरकार को घेरने के लिए रणनीति पर चर्चा की जाएगी।