नोएडा.पाकिस्तान से नोएडा पहुंची 27 साल की महिला सीमा हैदर गुलाम 5वीं तक पढ़ी है। लेकिन, फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती है। कंप्यूटर चलाने में एक्सपर्ट है।
महिला ने पुलिस पूछताछ में बताया कि पबजी खेलने के दौरान नोएडा के सचिन के संपर्क में आई, फिर दोनों के बीच प्यार हुआ। इसके बाद वह अपने पहले पति को छोड़कर 4 बच्चों के साथ नोएडा आ गई।
पुलिस सीमा की इस कहानी को पूरा सच नहीं मान रही है। उसका मोबाइल जब्त कर लिया है। फोरेंसिक जांच के लिए उसे लैब भेजा गया है। DCP साद मियां खान ने बताया कि पाकिस्तानी महिला ने खुद वीजा बनवाया।
दुबई से नेपाल होते हुए भारत में एंट्री की। फिलहाल, पुलिस इस केस में पाकिस्तानी जासूसी एंगल भी खंगाल रही है।







