Wednesday, August 5, 2026

पाकिस्तान की भारत को परमाणु हमले की धमकी

पाकिस्तान की शहबाज सरकार की मंत्री शाजिया मर्री ने भारत को परमाणु हमले की धमकी दी है। शाजिया ने कहा कि हमने एटम बम खामोश बैठने के लिए नहीं बनाया है। मालूम हो कि भारत में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्‌टो जरदारी के बयान का तीखा विरोध हो रहा है।

बिलावल के समर्थन में की गई प्रेस कांफ्रेंस में शाजिया ने कहा, ‘पाकिस्तान जवाब देना जानता है। पाकिस्तान वह मुल्क नहीं है जो एक थप्पड़ के नतीजे में दूसरा गाल आगे करेगा। शाजिया ने कहा कि यदि भारत की ओर से कोई एक्शन हुआ तो उसका जवाब दिया जाएगा। शाजिया ने आगे कहा, ‘मैंने कई फोरम पर मोदी सरकार के भेजे गए डेलीगेट्स का मुकाबला किया है।’

भारत को यह नहीं भूलना चाहिए कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम है। हमारा न्यूक्लियर स्टेटस चुप रहने के लिए नहीं है। जरूरत पड़ने पर हम पीछे नहीं हटेंगे