
कोरबा।। गेवरा के एचएमएस कार्यालय में एक गरिमामय बैठक रखी गई, जिसमे दीपका क्षेत्र के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री गिरिजा साहू को एचएमएस के केंद्रीय अध्यक्ष श्री रेशमलाल यादव जी ने केंद्रीय महामंत्री श्री नाथूलाल पांडे जी के अनुमोदन पर आज दीपका क्षेत्र में संगठन का जेसीसी सदस्य मनोनित किया। गिरिजा साहू के जेसीसी सदस्य बनाए जाने पर दीपका क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों ने हर्ष वयक्त किया है, इस अवसर पर रेशम लाल यादव जी ने कहा कि अब उम्मीद है की दीपका और तेज़ी से उन्नति करेगा, और भविष्य में जहा भी जरूरत होगी वहा दीपका, गेवरा, cews गेवरा सब मिल कर एक साथ लड़ाई लड़ेंगे। सबने गिरिजा साहू जी को बधाई दिया।।
इस मौके पर सभागार में श्री तरुण राहा, महामंत्री, श्री जी उद् यन, अध्यक्ष,श्री अमृतलाल चंद्रा सचिव, श्री अनूप दुबे अध्यक्ष क्षेत्रीय इकाई, श्री मिट्ठू साहू उपाध्यक्ष क्षेत्रीय इकाई, फैयाज अंसारी,सदस्य, क्षेत्रीय सुरक्षा समिति, श्री पी एस गांव अध्यक्ष गेवरा परियोजना,श्री एस सी मंसूरी, सचिव गेवरा परियोजना, श्री एस डी मानिकपुरी, श्री सुशील श्रीवास, श्री बाबूलाल कुर्रे, श्री बी एल खुटे अध्यक्ष सी ई डब्ल्यू एस गेवरा, श्री मकसूद भाई, श्री अदला सतनारायण एवं काफी संख्या में कोयला मजदूर सभा एचएमएस के पदाधिकारी और सदस्यों की उपस्थिति रही।











