Saturday, October 3, 2026

कीचड़ से भरी सड़क और कांवड़ पर मरीज: बीमार महिला को 7KM पैदल चले 108 के कर्मचारी और परिजन, अबूझमाड़ के कोडोली गांव में बदहाली, देखिए VIDEO

नारायणपुर। बस्तर के नारायणपुर जिला मुख्यालय से 74 किलोमीटर दूर अबूझमाड़ इलाके के ग्राम कोडोली में 50 वर्षीय महिला माशे बाई कुछ दिनों से बीमार थी. महिला के शरीर में असहनीय दर्द और हाथ पैर में सूजन था. बीमारी से पीड़ित महिला को सड़क खराब होने के कारण 108 के कर्मचारी और परिजन कांवड़ के सहारे 7 किलो मीटर पैदल चले.वहीं आज स्थिति बिगड़ने पर परिजनों ने 108 (एंबुलेंस ) से संपर्क किया, जिसके बाद 108 के कर्मचारी एंबुलेंस लेकर गांव की ओर निकल पड़े. वहीं ग्राम कोडोली के 7 किलोमीटर पहले से सड़क बुरी तरीके से जर्जर थी. एंबुलेंस आगे जा नहीं पा रही थी.