Saturday, May 9, 2026

कोरबा जिले की बरपाली में मतदान का हुआ बहिष्कार:​​​रहमानिया मोहल्ले के लोगों ने भी नहीं डाला वोट, कोरबा में बोगस वोटिंग की भी शिकायत

कोरबा जिले की चारों विधानसभा सीटों पर शाम 5 बजे मतदान समाप्त हो गया है। जिले में दोपहर के 3 बजे तक 53.27 फीसदी कुल वोटिंग हुई है। इसमें कटघोरा में 49.15 फीसदी, कोरबा में 50.46 फीसदी, पाली तानाखार में 56.23 और रामपुर में 57.46 फीसदी मतदान हुआ। जिले में बोगस वोटिंग से लेकर मतदान बहिष्कार तक की खबरें आईं।

सुबह राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अपने परिवार के साथ कमला नेहरू महाविद्यालय केंद्र क्रमांक 201 में पहुंचकर वोट डाला। वे अपने परिवार के साथ लाइन में लगे। उनके साथ पत्नी रेणु अग्रवाल और उनके दोनों बेटे भी मौजूद रहे। वोटिंग से पहले जयसिंह अग्रवाल हेलीपैड पर स्थित शिव मंदिर में पहुंचे और सपरिवार पूजा-अर्चना की।

दोपहर 3 बजे तक कोरबा जिले की चारों विधानसभा सीट पर मतदान प्रतिशत

कोरबा मतदान प्रतिशत
कुल 53.27 प्रतिशत
कटघोरा विधानसभा सीट 49.15 प्रतिशत
कोरबा विधानसभा 50.46 प्रतिशत
पाली तानाखार विधानसभा 56.23 प्रतिशत
रामपुर विधानसभा 57.46 प्रतिशत
राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल वोट डालने के लिए अपनी पत्नी के साथ लाइन में लगे हुए।
राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल वोट डालने के लिए अपनी पत्नी के साथ लाइन में लगे हुए।

कोरबा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन ने भी कोहड़िया मतदान केंद्र में अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद वे अपने विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से मिलने और अपने पक्ष में हो रहे मतदान की स्थिति जानने के लिए निकल गए।

कोरबा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन ने भी कोहड़िया मतदान केंद्र में अपना वोट डाला।