Tuesday, April 7, 2026

गर्लफ्रेंड को मोबाइल गिफ्ट करने खुद के अपहरण की साजिश, पिता को कॉल कर कहा था- 50 हजार दे दो, किडनैपर को दूंगा

पुलिस गिरफ्त में आरोपी युवक। - Dainik Bhaskarसूरजपुर जिले में एक युवक ने अपने ही अपहरण की झूठी कहानी रची। पुलिस ने जब इसकी जांच की तो पता चला कि 18 साल का युवक विश्वनाथ रवि अपनी गर्लफ्रेंड को फोन गिफ्ट करना चाहता था। इसके लिए उसने घर में कॉल कर यह भी कहा कि, पापा मैं किडनैप हो गया हूं।

शुक्रवार दोपहर 2 बजे प्रतापपुर थाने पहुंचकर युवक के माता-पिता ने शिकायत की थी उनके बेटे को कार सवारों ने अगवा कर लिया है। शिकायत में बताया गया कि, बेटे ने कॉल कर अपने खाते में 50 हजार रुपए डालने को कहा है। इसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए पुलिस ने भी उसे कॉल किया।

मोबाइल ट्रेस कर पुलिस ने पकड़ा

जब पुलिस ने कॉल किया तो यह कॉल भी उसने खुद ही रिसीव किया। इसके बाद बात करते हुए उसकी मोबाइल लोकेशन पुलिस ने ट्रेस कर ली। जिसस यह पता चला कि वह अंबिकापुर में है। अंबिकापुर और प्रतापपुर पुलिस की टीम ने युवक को अंबिकापुर के प्रतापपुर नाके के पास से बरामद कर लिया। पुलिस उसे पकड़कर प्रतापपुर ले आई और पूछताछ की गई।