धमतरी। मानव तस्करी मामले में धमतरी के सिहावा पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है. पकड़े गए तस्कर लड़कियों को काम दिलाने के बहाने बहला फुसलाकर ले जाकर दूसरे राज्यों में तस्करी करते थे. इस मामले में महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और ओडिशा के 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं 3 फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है. मयंक रणसिंह, एसडीओपी नगरी ने बताया कि गढ़िया पारा गांव में रहने वाले 20 साल के एक युवक और 18 साल की दो युवतियों के घर मे आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. इन्हें काम की तलाश थी तो गांव के रहने वाले एक शख्स चिंता राम कोर्राम ने इन्हें महाराष्ट्र में काम दिलाने का भरोसा दिया और अपने साथ 28 फरवरी को महाराष्ट्र के आम गांव ले गया. वहां रात में कार में एक महिला और दो पुरुष आए और सभी को कार में बैठाया.











