Saturday, October 3, 2026

सोशल मीडिया के ‘माफियाओं’ को पुलिस ने पकड़ा:रील्स बनाकर खुद को बता रहे थे शहर का खलनायक,गिरफ्तारी के बाद बोले- कभी ऐसा मत करना

रायपुर में इन दिनों सोशल मीडिया पर खुद को रायपुर का डॉन, किंग,फाइटर किंग, राजा, बादशाह, छत्तीसगढ़ का किंग बताने वालों पर राजधानी की साइबर पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। पिछले 2 दिन से से पुलिस फेसबुक और इंस्टाग्राम में घातक हथियारों के साथ, बैकग्राउंड में माफिया वाले साउंड लगाकर पोस्ट करने वाले 7 युवकों को पकड़ा है।

राजधानी रायपुर की पुलिस सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब सक्रिय है। यहां दादागिरी दिखाते हुए रील्स बनाने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने भी इन युवकों का एक मजेदार वीडियो जारी किया है।

पुलिस ने नाबालिग लड़कों के घरवालों को बुलाकर समझाइश देकर छोड़ दिया है।
पुलिस ने नाबालिग लड़कों के घरवालों को बुलाकर समझाइश देकर छोड़ दिया है।

पुलिस के जारी वीडियो में बैकग्राउंड में ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाना बज रहा है। जिसमें इन बदमाशों की पुरानी रील्स को दिखाया गया है।उसके कुछ सेकेंड बाद गाना ‘ये क्या हुआ कैसे हुआ कब हुआ’ गाना बज रहा है। जिसमें युवक माफी मांगते दिख रहे हैं।

एक वीडियो पुलिस ने भी इनका बनाया है जिसमें ये बदमाश माफी मांगते, कान पकड़ते दिख रहे हैं। वीडियो के पहले हिस्से में इन बदमाशों की शेखी दिखती है। फिर दूसरे पार्ट में रुको जरा सब्र करो वाली फेमस लाइन के बाद यही बदमाश माफी मांगते दिख रहे हैं।