रायपुर, 31 दिसंबर। राज्य शासन ने नए साल के अवसर पर 2012 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। इन अधिकारियों को संयुक्त सचिव से विशेष सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है, साथ ही उन्हें नवीन पदस्थापना भी दी गई है।

पदोन्नति पाने वाले अधिकारी:

  1. रजत बसल – भा.प्र.से. (2012)
  2. रितेश कुमार अग्रवाल – भा.प्र.से. (2012)
  3. अभिजीत सिंह – भा.प्र.से. (2012)
  4. रणबीर शर्मा – भा.प्र.से. (2012)
  5. पुष्पेन्द्र कुमार – मीणा, भा.प्र.से. (2012)
  6. तारन प्रकाश सिन्हा – भा.प्र.से. (2012)
  7. इफ्फत आरा – भा.प्र.से. (2012)
  8. दिव्या उमेश मिश्रा – भा.प्र.से. (2012)
  9. पुष्पा साहू – भा.प्र.से. (2012)
  10. संजय अग्रवाल – भा.प्र.से. (2012)

इसके अलावा, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए आईएएस अधिकारी शिव अनंत तायल को प्रोफॉर्मा पदोन्नति दी गई है।