Friday, July 31, 2026

राधिका खेड़ा मां के साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस भवन पहुंची:PCC चीफ बैज के सामने रखा पक्ष; भूपेश ने कहा- दोषी पर होगी कार्रवाई

रायपुर.कांग्रेस की नेशनल मीडिया कोआर्डिनेटर राधिका खेड़ा शुक्रवार देर शाम रायपुर स्थित राजीव भवन पहुंची। राधिका के साथ उनकी मां भी साथ रहीं। यहां उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के सामने अपना पक्ष रखा। AICC मीडिया सेल के चेयरमैन पवन खेड़ा ने बैज से 24 घंटे में जवाब मांगा था।

राधिका खेड़ा के जाने के बाद कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला से बातचीत के लिए पीसीसी चीफ ने बुलाया, लगभग 1 घंटे तक राधिका खेड़ा और दीपक बैज के बीच हुई चर्चा। अब शुक्ला से चर्चा होगी।

वहीं इसे लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा था कि मामले की जांच होगी, जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी। राधिका ने अपने एक पोस्ट में भूपेश बघेल को भी निशाने पर लेते हुए लिखा था- ‘दुशील’ को लेकर ‘कका’ का मोह एक लड़की की इज्जत से बढ़कर है, लेकिन लड़की हूं, ‘लड़ रही हूं’।

दरअसल, विवाद मंगलवार को रायपुर स्थित राजीव भवन से ही शुरू हुआ है। राधिका खेड़ा वहां रोईं। राधिका ने ‘X’ पर लिखा- ‘मेरी 40 साल की उम्र में मेरे साथ ऐसा कभी नहीं हुआ। मेरी इतनी बेइज्जती कभी नहीं हुई। मैं जब उससे बात करती हूं, वो मुझ पर चिल्लाता है।’ इसके बाद उन्होंने बुधवार शाम को भी उन्होंने एक और पोस्ट किया जिसमें लिखा- क्या पुरुषत्व-विहीन हुई ये धरा..।