Sunday, September 20, 2026

सचिव का प्रभार अब RAEO और उप यंत्रियों को मिला

कोरबा। सचिवों के हड़ताल में चले जाने से ग्रामीण अंचलों के काम धाम ठप्प हो गए है। हड़ताली सचिवों के कारण सरकारी काम काज बुरी तरह से प्रभावितहुए हैं। इसे देखते हुए

उप-संचालक पंचायत ने आदेश जारी करते हुए पंचायत का प्रभार आरएईओ और उपयंत्रियों को सौंपा है।

बता दें कि सचिवों के हड़ताल को लेकर प्रशासन अब निर्णायक मोड़ पर आ गया है। काम पर न लौटने की मंशा को देखते हुए कार्यभार गुरुवार से आरएईओ को करने के लिए का आदेश जारी किया गया है ताकि सचिवों के हड़ताल में जाने से विकास कार्यों में किसी तरह की कोई रुकावट न उत्पन्न होने पाए। उपयंत्री और आरएईओ को पंचायत सचिवों का प्रभार देने के आदेश के बाद हड़ताली सचिवो में हड़कंप मच गया है।