Saturday, April 11, 2026

राहुल गांधी बोले- ध्यान भटकाकर काटी जा रही जेब:कहा- जीएसटी-नोटबंदी यही है, विरोध किया तो थप्पड़ मारने ED, IT, CBI आती है

सरगुजा के उदयपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं राहुल गांधी। - Dainik Bhaskarअंबिकापुर.कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा तीसरे दिन मंगलवार को सरगुजा पहुंच गई है। राहुल गांधी ने उदयपुर के रामगढ़ से यात्रा की शुरुआत की है। यात्रा लखनपुर, होते हुए अंबिकापुर पहुंचेगी।

राहुल गांधी को देखने और यात्रा के इंतजार में उदयपुर में सुबह से ही लोगों का जमावड़ा लग गया है। सड़क के दोनों ओर पुलिस ने बैरिकेड्स लगाए हैं। उसके पीछे बड़ी संख्या में लोग खड़े होकर अपने नेता का इंतजार कर रहे हैं।

यात्रा के दौरान राहुल गांधी हसदेव आंदोलन के आदिवासियों से मुलाकात नहीं करेंगे। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि, AICC चाहता है कि राहुल हसदेव जाएं, लेकिन पीसीसी ने इनकार कर दिया है।