रायपुर। राजधानी में खालिस्तान समर्थक (Khalistan supporter) अमृतपाल के पक्ष में रैली निकालने और नारेबाजे करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने 4 आरोपियों (Amritpal Singh latest news) को गिरफ्तार किया है. इन लोगों ने बिना अनुमति के रैली निकाली और नारेबाजी की थी, जिसके बाद कार्रवाई हुई है.
दरअसल, थाना सिविल लाइन क्षेत्र में सिख समाज के कुछ लोगों ने बिना अनुमति अमृतपाल सिंह के समर्थन में रैली निकाली थी. रायपुर पुलिस ने उक्त तथ्य को संज्ञान में लेते हुए घटना स्थल के पास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले और वीडियो चेक करने पर तथ्य सही पाए गए.पुलिस ने बताया कि दिलेर सिंह रंधावा, मनिंदरजीत सिंह उर्फ मिन्टू, हरविंदर सिंह सन्धू उर्फ हरिन्दर सिंह खालसा, हरप्रीत सिंह रंधावा उर्फ चिन्टू और अन्य द्वारा यह रैली निकाली गई थी.











