Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: रामलला प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान जारी, मंदिर में मौजूद पीएम मोदी

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: रामलला प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान जारी, मंदिर में मौजूद पीएम मोदीअयोध्या.भारत के इतिहास में आज एक और अध्याय जुड़ने जा रहा है। आज रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा (Ramlala Pran Pratishtha) के साथ ही अयोध्या (Ayodhya) में इतिहास रचा जाएगा। इस पल का सभी सनातनियों के साथ-साथ पूरे देश को अरसों से इंतजार था।

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा में अब कुछ ही मिनट का समय बचा है। राम मंदिर परिसर में रामभक्तों का जमावड़ा लग चुका है। पीएम मोदी राम मंदिर परिसर पहुंच चुके हैं। वहीं, पूजा-अर्चना शुरू हो चुकी है। दोपहर 12.29 बजे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।